पाकुड़, मार्च 8 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय स्थित मदरसा इस्लामिया तजबीदुल कुरान में रविवार को जनाब हाजी शौकत अली की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने, समाज में बढ़ रही बुराइयों को रोकने तथा युवाओं को सही दिशा देने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में शिक्षा का महत्व पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है। अगर समाज को आगे बढ़ाना है तो बच्चों और युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है। साथ ही समाज में फैली कुरीतियों जैसे बाल विवाह, नशाखोरी और अन्य सामाजिक बुराइयों को रोकने के लिए सभी लोगों को मिलकर प्रयास करना होगा। वक्ताओं ने चिंता जताई कि आजकल कई बच्चे और युवा गलत संगत और गलत रास्तों की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे उनका...