शामली, मई 7 -- थाना भवन। थानाभवन क्षेत्र के गाँव सोंतारसूलपुर स्थित मदरसा अरबिया मदीना तुल उलूम में होनहार छात्रों को सम्मानित करने हेतु पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अशरफ अली खान, पूर्व विधायक राव वारिस, पूर्वब्लाक प्रमुख एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शेर सिंह राणा ने प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। मौलाना यामीन द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में मेधावी छात्र साकिब, नूर आलम, बी फार्मा वाकिफ राव बैचलर आफ ऑप्टोमेट्री कोर्स ने ने उच्च स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया इनका उच्च शिक्षा प्राप्त करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आरएलडी विधायक अशरफ अली खान ने कहा कि मदरसे के बच्चों का उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना एक उपलब्धि और अनुकरणीय उदाहरण ह...