मदरसा अरबिया इमदादिया में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
मुरादाबाद, अगस्त 16 -- शहर के मदरसा अरबिया इमदादिया में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:30 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। मदरसे के मुहतमिम एवं शेखुल हदीस मौलाना मोहम्मद असजद कासमी नदवी और मैनेजर हाफिज मोहम्मद आलम ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया। इसके बाद छात्रों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मदरसे के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नातिया कलाम और भाषण प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देशप्रेम और नागरिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। छात्रों और शिक्षकों ने तिरंगा रैली भी निकाली।इस यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: स्वतंत्रता दिवस -- तिरंगा रैली निकाल मदरसा छात्रों ने दिया द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.