समस्तीपुर, अप्रैल 18 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के महम्मदपुर सकड़ा के एक मजदूर की गुड़गांव (हरियाणा) में काम करने के दौरान धसान गिरने की मौत हो गई। मजदूर की मौत की सूचना परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया। वही गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। मृतक महम्मदपुर सकड़ा वार्ड चार निवासी बोढ़न राम का 38 वर्षीय पुत्र लालजी राम बताया गया है। बताया जाता है कि लालजी राम अपनी पत्नी एवं छोटे पुत्र के साथ गुड़गांव हरियाणा में रहकर मजदूरी करता था। बुधवार को वह मकान निर्माण में काम कर रहा था। इसी दौरान धसना गिरने से उसकी मौत हो गई। लालजी राम की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी सीमा देवी, माता रामेश्वरी देवी सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। मृतक दो भाइयों में सोनेलाल राम से छोटा था। मृतक के दो पुत्र एवं एक पुत्री हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.