मधुबनी, मार्च 19 -- खजौली, निज प्रतिनिधि। खजौली थाना क्षेत्र के मैंना टोल में वर्ष 2025 में हुए चर्चित मदन यादव हत्याकांड के आरोपी चुन्नू लाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा था। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.