रांची, सितम्बर 2 -- कांके, प्रतिनिधि। बोड़ेया स्थित ऐतिहासिक श्री मदन मोहन मंदिर में चार सितंबर को जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर समिति के अनुसार, महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। मंदिर की स्थापना संवत 1722 (ईस्वी सन 1665) में हुई थी। जन्माष्टमी के दिन सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक दैनिक पूजा-अर्चना होगी। शाम 7:30 बजे महाआरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद बांटा जाएगा। रात आठ बजे से एक बजे तक अंतरराष्ट्रीय कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल सहित कई विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की संभावना है। यह भी पढ़ें- Pakur News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर इस्कॉन मंदिर में तैयारियां शुरू पूर्व केंद्रीय मंत्...