रांची, अप्रैल 19 -- कांके, प्रतिनिधि। बोडेया ग्राम स्थित श्री मदन मोहन मंदिर का स्थापना दिवस आज धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। मंदिर में विशेष पूजा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन रखा गया है। शाम की आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके पश्चात अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार विपुल नायक और उनकी टीम द्वारा नृत्य-संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं ख्यातिप्राप्त गायिका मृणालिनी अखौरी द्वारा भजन कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। अध्यक्ष सुधांशु तिवारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में ग्रामीणों के साथ-साथ कांके क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं और कार्यक्रम का आनंद उठाते हैं। यह भी पढ़ें- श्री राधा संकीर्तन मंडल का प्रथम वार्षिक स्थापना दिवस 20 से 24 तक मनाया जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.