मदन मोहन झा के खिलाफ लालू ने कुमर राय को उतारा, MLC चुनाव पर RJD और कांग्रेस में तकरार
पटना, अक्टूबर 4 -- बिहार विधान परिषद चुनाव में महागठबंधन में तकरार बढ़ती नजर आ रही है। लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के खिलाफ प्रत्याशी खड़ा कर दिया है। आरजेडी ने दरभंगा शिक्षक सीट से कुमर राय को उम्मीदवार बनाया है। रविवार को पार्टी ने इसकी घोषणा की। हालांकि, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने शनिवार को ही कुमर राय को चुनाव लड़ने की हरी झंडी दे दी थी। इससे पहले कांग्रेस ने आरजेडी के खिलाफ 4 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। ऐसे में अब कुल एमएलसी पांच सीटों पर कांग्रेस और आरजेडी की फ्रेंडली फाइट देखने को मिलेगी। कुमर राय आरजेडी के शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह दरभंगा के रहने वाले हैं। मधुबनी जिला के संगठन प्रभारी भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरजेडी ने मुझे अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.