मदन मदीना को काली संघ मैदान में दी गई श्रद्धांजलि
घाटशिला, सितम्बर 22 -- बहरागोड़ा। संवाददाता बहरागोड़ा स्थित काली संघ मैदान में नेताजी सुभाष जयंती समारोह समिति की बैठक दिलीपानंद गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समिति के सक्रिय सदस्य मदन मदीना का विगत दिन इलाज के दौरान भुवनेश्वर में निधन हो गया था। समिति द्वारा दो मिनट का मौन रखकर उनके प्रति श्रद्धांजली अर्पित की गई। समिति के भव शंकर बासुरी, चंडी चरण साव, स्वपन महतो, आदित्य प्रधान ने उनके सामाजिक जीवन एवं समिति के हर कार्य प्रति उनकी सक्रियता पर प्रकाश डाला। शोक सभा में बाप्तु साव, पिंटू महंती, अपूर्व सुंदर दास, वन बिहारी साव,मिहिर दलाई, सिद्धार्थ शंकर गिरी, विमान जाना, मिठू घोष,देबू सीट सहित सदस्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : अधिवक्ता के निधन पर शोकसभा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.