रामगढ़, अप्रैल 10 -- केदला, निज प्रतिनिधि। लइयो निवासी सुरेश कुमार उर्फ मदन महतो पिता गणेश महतो को मांडू विधायक निर्मल उर्फ तिवारी महतो ने जिला श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विभाग का विधायक प्रतिनिधि बनाया है। मदन को विधायक प्रतिनिधि बनने पर आजसू पार्टी के बसंतपुर, इचाकडीह, लइयो के तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दिया है। बधाई देने वालों में आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हेमलाल महतो, केंद्रीय सदस्य किशुन महतो, प्रखंड उपाध्यक्ष रमेश महतो, निर्मल महतो, बासुदेव महतो, धर्मेंद्र रजवार, गैजनाथ महतो, रुपलाल महतो, राकेश कुमार, सुनिल रवि, कौलेश्वर रजवार, किशोर कुमार, पंकज सिंह, छोटु रवि, गणपत कुमार, अनुज महतो, नरेश महतो, राजेश महतो, प्रदीप महतो सहित अन्य लोग शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.