रामगढ़, जनवरी 25 -- केदला, निज प्रतिनिधि। कोयला श्रमिकों के अधिकारों की लड़ाई को धार देने की दिशा में अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया है। लइयो निवासी हजारीबाग एरिया के क्षेत्रीय अध्यक्ष मदन महतो को संगठन का केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनका चयन सीसीएल दरभंगा हाउस में आयोजित केंद्रीय कार्य समिति की बैठक में किया गया। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष सह विधायक बड़कागांव रोशन लाल चौधरी ने की। इस दौरान कोयला उद्योग में बढ़ते शोषण, ठेका मजदूरों की अनदेखी, सुरक्षा मानकों में हो रही अनियमितता और प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ संघर्ष को तेज करने पर विचार हुआ। संगठन ने स्पष्ट किया कि मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ अब आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। उसके लिए जमीनी संघर्ष से जुड़े नेतृत्व को आगे लाया जा रहा है। केंद्रीय अध्यक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.