हरिद्वार, मई 7 -- बहादराबाद, संवाददाता। ग्राम रावली महदूद में गुरुवार को कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने आईटीसी मिशन सुनहरा कल के सहयोग से राजकीय प्राथमिक विद्यालय रावली महदूद-1 में कराए गए भवन सौंदर्यीकरण कार्यों और नव निर्मित शौचालय ब्लॉक का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में विकसित सुविधाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मदन कौशिक ने कहा कि बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से छात्रों को स्वच्छ, सुरक्षित और प्रेरणादायक माहौल मिलेगा, जिससे उनकी शिक्षा की गुणवत्ता भी बेहतर होगी। उन्होंने आईटीसी मिशन सुनहरा कल की सराहना करते हुए कहा कि संस्था शिक्षा और सामाजिक विकास के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। ऐसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.