हरिद्वार, अक्टूबर 2 -- गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के खन्ना नगर स्थित कैंप कार्यालय में दोनों महान विभूतियों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उनके आदर्शों और राष्ट्रसेवा में योगदान को याद किया गया। भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा, त्याग और राष्ट्रसेवा का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि गांधी के विचार आज भी समाज को शांति, सद्भाव, स्वच्छता और सामाजिक समरसता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। वहीं लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को भी याद किया गया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: हरिद्वार में गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान चला इस ...