अररिया, फरवरी 15 -- पटेगना। एक संवाददाता रविवार को सदर प्रखंड के सभी शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया। शिवरात्रि को लेकर क्षेत्र के सभी शिवालयों में भक्तों ने पूजा अर्चना की। इस दौरान क्षेत्र के सभी शिवालयों को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। शिव मंदिरों से सैकड़ों की संख्या में बारात निकाली गई। खासकर मदनपुर में स्थित ऐतिहासिक मदनेश्वर धाम मंदिर को लाइटिंग व टेंट से सजावट की गई। मदनेश्वर धाम में महंत विवेक भारती ने बताया कि इस मौके रातभर बाबा भोलेनाथ व मैया पार्वती के विवाहोत्सव के अवसर पर दूरदराज से श्रद्धालु आते हैं। भक्तजन पूजा अर्चना कर अपनी मन्नतें मांगते हैं। वहीं बाबा बरगदनाथ धाम व भूतनाथ मंदिर पटेगना, शिव पार्वती मंदिर ताराबाड़ी को भी आकर्षक तरीके से सजाया गया। दिनभर शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान कई जगह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.