शाहजहांपुर, मार्च 6 -- मदनापुर, संवाददाता। मदनापुर क्षेत्र के गांव नयागांव नारायणपुर में होली के दौरान एक कोटेदार पर हमला कर दिया गया। आखत डालने जा रहे कोटेदार को कुछ लोगों ने घेरकर लाठी-डंडों से पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। गांव के कोटेदार चंद्रपाल सिंह (55) होलिका दहन के बाद आखत डालने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान गांव में पहले से चल रही कहासुनी को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया। बताया जा रहा है कि चंद्रपाल सिंह ने दोनों पक्षों को समझाकर विवाद शांत कराने की कोशिश की। इसी बात से नाराज कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।हमले में चंद्रपाल सिंह के सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़े। घटना के बाद मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.