मदनापुर में बिजली चोरी करते 12 लोग पकड़े
शाहजहांपुर, मई 22 -- शाहजहांपुर। मदनापुर क्षेत्र में बढ़ते विद्युत लोड और लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए बिजली निगम ने गुरुवार को वृहद विद्युत चोरी रोकथाम अभियान चलाया। उपखंड अधिकारी सौरभ शाक्य, अवर अभियंता मदनापुर और विजिलेंस टीम के अवर अभियंता राजेश कुमार के निर्देशन में संयुक्त टीम ने मदनापुर टाउन में कार्रवाई की। अभियान के दौरान 12 लोग मीटर बाईपास और कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़े गए। वहीं सात उपभोक्ता अनुबंधित भार से अधिक लोड का उपयोग करते मिले। टीम ने मौके से केबल, मीटर और ई-रिक्शा चार्जर भी बरामद किए, जिनसे बिना वैध कनेक्शन के चार्जिंग की जा रही थी। यह भी पढ़ें- बिजली चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज मामले में विधिक कार्रवाई चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.