शाहजहांपुर, फरवरी 5 -- मदनापुर थाने का वार्षिक निरीक्षण एसपी राजेश द्विवेदी ने किया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों की स्थिति, लंबित विवेचनाएं, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, सीसीटीवी व्यवस्था, साफ-सफाई, बैरक, मेस और जनसुनवाई व्यवस्था की समीक्षा की गई। महिला और बाल अपराध से जुड़े मामलों के निस्तारण व संवेदनशील व्यवहार पर जोर दिया गया। इसके बाद थाना परिसर में शिशु गृह और बाल मित्र केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस दौरान एसपी सिटी देवेंद्र कुमार और सीओ सदर प्रयांक जैन मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.