शाहजहांपुर, मार्च 4 -- क्षेत्र में रहा चंद्र ग्रहण का असर दो दिन में मनाई जा रही होली, रंगों के पर्व की रौनक रही फीकी चंद्र ग्रहण के प्रभाव के चलते इस वर्ष होली का पर्व क्षेत्र में दो दिनों में मनाया जा रहा है, जिससे त्योहार की रौनक कुछ फीकी नजर आई। सोमवार रात क्षेत्र में लगभग 20 प्रतिशत स्थानों पर ही होलिका दहन किया गया होगा , जबकि शेष 80 प्रतिशत स्थानों पर मंगलवार रात को होलिका दहन किया जाएगा। मंगलवार को मदनापुर कस्बा सहित बुधवाना में त्योहार की हलचल देखने को मिली। बाजारों में सामान्य दिनों की अपेक्षा भीड़ तो रही, लेकिन दो दिन में बंटे त्योहार के कारण उत्साह कुछ कम दिखाई दिया। दुकानों पर रंग, गुलाल, पिचकारी और घरेलू खाद्य सामग्री की खरीदारी लोगों ने जमकर की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.