शाहजहांपुर, फरवरी 15 -- मदनापुर, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनापुर में आशा कार्यकर्ताओं का धरना शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। आशाओं ने आरोप लगाया कि उनसे विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में लगातार कार्य लिया जाता है, लेकिन प्रोत्साहन राशि और मानदेय का समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि टीवी, कुष्ठ, फाइलेरिया, आभा आईडी, गोल्डन कार्ड, जननी सुरक्षा और प्रसव सेवाओं से संबंधित प्रोत्साहन राशि लंबित है। उन्होंने बकाया भुगतान जारी करने, सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, निर्धारित मानदेय, सुरक्षा की गारंटी और 50 लाख रुपये दुर्घटना बीमा की मांग उठाई। धरने में राजविंदर कौर, राजकुमारी, उमा देवी समेत कई आशाएं मौजूद रहीं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अश्विनी कुमार ने बताया कि भुगतान प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है।

हिं...