शाहजहांपुर, जनवरी 6 -- मदनापुर, संवाददाता। मदनापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की जान से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह के अचानक निरीक्षण के दौरान एक निजी कर्मचारी को मरीज देखते हुए पकड़ा गया, जो खुद को डॉक्टर बता रहा था। पहचान पत्र मांगने पर वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। मामले की जानकारी तत्काल प्रशासन और पुलिस को दी गई। इसके बाद युवक पर मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया। निरीक्षण के दौरान विधायक को ओपीडी में देवेंद्र कुमार नाम का युवक मरीजों को परामर्श देता मिला। पूछताछ में उसने खुद को डॉक्टर बताया, लेकिन आईकार्ड या नियुक्ति संबंधी कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। विधायक ने इस पर तत्काल डीएम और पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। सामुदायिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.