औरंगाबाद, जनवरी 25 -- मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक सूर्य कुंड तालाब परिसर में भगवान भास्कर और दुर्गा मंदिर में रविवार को सूर्य सप्तमी के शुभ अवसर पर भगवान सूर्य का जन्मोत्सव मनाया गया और आदित्य हृदय पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मदनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष के भावी प्रत्याशी ज्ञानदत्त पाण्डेय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सूर्य मंदिर के मुख्य पुजारी मुकेश कुमार पाठक के साथ संजीव कुमार पाठक, ललन पाठक, पंकज पाठक, नवीन पाठक, अखिलेश पाठक, गोविन्द पाण्डेय, राकेश मिश्रा रौकी, प्रदीप पाठक, विकाश पाठक, अश्विनी पाठक, अभिनव आनंद, धीरज पाठक और अक्षय पाण्डेय ने विधि विधान से पूजन और पाठ कराया। यजमान के रूप में दिलीप गुप्ता, राणा विक्रम प्रताप सिंह, दुर्गा देवी, कविता देवी, संगीता, सोनू, धीरज, सौरभ, निखिल, छोट...