औरंगाबाद, मार्च 5 -- मदनपुर प्रखंड के दोनों थाना क्षेत्रों में रंगों का महापर्व होली छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलते हुए पर्व की शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया। पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। चौक-चौराहों पर पुलिस की तैनाती की गई और गश्ती भी बढ़ाई गई थी, जिससे लोग सुरक्षित माहौल में हर्षोल्लास के साथ होली मना सकें। इस दौरान बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. अवतुल्य कुमार आर्य, सीओ मो. अकबर हुसैन, सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर गोपाल कुमार सिंह, थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार, एसआई संजीव कुमार पाठक, रोहित कुमार, सुशील ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.