औरंगाबाद, मार्च 26 -- मदनपुर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़ित महिला ने मदनपुर थाने में आवेदन देकर गांव के ही रिश्ते में देवर लगने वाले दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में महिला ने आरोप लगाया है कि दोनों आरोपित सब्जी पहुंचाने के बहाने उसके घर में घुस गए और दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...