औरंगाबाद, अप्रैल 16 -- जुड़वां बच्चों को पालन-पोषण के लिए रिश्तेदार को सौंपा था, पुलिस जांच में स्थिति स्पष्ट मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज स्थित चौधरी मुहल्ला में गुरुवार को बच्चा चोरी की अफवाह फैलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों के साथ संबंधित परिजनों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान बच्चों के पिता, नाना-नानी और अन्य रिश्तेदारों ने स्पष्ट किया कि बच्चों की चोरी नहीं हुई है, बल्कि उन्हें पालन-पोषण के लिए आपसी सहमति से गोद दिया गया था। बच्चों के पिता नासरीगंज निवासी बबलू प्रसाद चौधरी ने बताया कि उनके डेढ़ वर्षीय जुड़वां बेटे दीपक कुमार और सोनू कुमार हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों की मां उन्हें छोड़कर कहीं चली गई है, जिसके बाद उन्होंने अपने शिवगंज निवासी बहनोई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.