औरंगाबाद, मार्च 18 -- मदनपुर प्रखंड में बुधवार को दो पैक्स के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। विभिन्न बूथों पर मतदाताओं की अच्छी भागीदारी दर्ज की गई। खिरियावा पैक्स के चार बूथों पर 2144 मतदाताओं में से 1176 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं एरकी कला में बनाए गए तीन बूथों पर 1796 मतदाताओं में 857 ने मतदान किया। मतदान के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. अवतुल्य कुमार आर्य व थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने दोनों पैक्स क्षेत्रों का दौरा कर लगातार निगरानी की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मदनपुर थाना की पुलिस पूरे दिन सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। कुल मिलाकर मदनपुर प्रखंड में मतदान शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ, जिसे प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.