मदनपुर में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण की तैयारी
औरंगाबाद, अप्रैल 10 -- मदनपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा के अनावरण की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। प्रखंड पंचायत समिति सदस्यों की बैठक में निर्णय के बाद प्रतिमा जयपुर से मंगाई गई है और इसके लिए प्रखंड परिसर में स्थल का चयन किया गया है। पंचायत समिति सदस्यों, मुखिया व आंबेडकर की विचारधारा से जुड़े लोगों के सहयोग से करीब पांच लाख रुपये की लागत से प्रतिमा स्थापित की जा रही है। परिसर में चबूतरा निर्माण के साथ सौंदर्यीकरण कार्य भी जारी है, जिसमें पार्किंग, फूल-पौधे और पेड़ लगाए जा रहे हैं। प्रतिमा के उपर छतरीनुमा शेड बनाया जा रहा है तथा पेवर ब्लॉक व मार्बल भी लगाए जा रहे हैं। प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह, मुखिया संजय कुमार यादव, मुखिया मनोज कुमार चौधरी, विवेक कुमार गुप्ता, मुखिया धनं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.