औरंगाबाद, फरवरी 26 -- मदनपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष लालदेव यादव ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस्तीफा पत्र प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार राम को सौंप दिया है। लालदेव यादव ने आरोप लगाया कि पार्टी के कुछ नेताओं द्वारा उनकी मानहानि की जा रही थी और जातीय भेदभाव अपनाया जा रहा था, जिससे वे स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लंबे समय से कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में संगठन को मजबूत बनाने और आमजनता की सेवा का कार्य किया है। उन्होंने बताया कि वे वर्ष 1980 से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं। वर्ष 1983 से 1985 तथा 1989 से 1999 तक प्रखंड युवा अध्यक्ष रहे। वर्ष 1999 से 2005 तक जिला सचिव और 2006 से 2010 तक जिला महासचिव के पद पर कार्य किया। इसके अलावा ओबरा और दाउदनगर प्रखंड के पर्यवेक्षक के रूप में भी दायित्वों क...