सुल्तानपुर, फरवरी 26 -- चांदा, संवाददाता । बुधवार आधी रात को अज्ञात कारणों से छप्पर में आग लगने से गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। चांदा कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर देवरार गांव का है। जहां बुधवार आधी रात को निषाद बस्ती में अज्ञात कारणों से रिहायशी छप्पर में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग पूरी तरह फैल गई। कई रिहाइशी छप्पर आग की चपेट में आ गये। लोगों ने किसी तरह से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं आग लगने से हजारों का नुकसान हो गया। आग लगने से विजय निषाद, जयप्रकाश, विक्रमादित, जगदीश प्रसाद, राकेश, मुकेश व हरिविलास निषाद के घरो में आग लगने से नुकसान हुआ। आग लगने का के कारणों का पता नहीं चल सका। वही इन परिवारों के लोग इस त्रासदी में बेघर हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.