औरंगाबाद, अप्रैल 21 -- मदनपुर प्रखंड के सढ़ैल गांव में दो युवकों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मंगलवार को शादी के माहौल के बीच पांच युवक मदनपुर प्रखंड के शिवगंज बाजार के लिए निकले थे लेकिन किसी को इसका अंदाजा नहीं था कि यह यात्रा इतनी दुखद साबित होगी। सड़क दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए और दो युवकों युवराज कुमार सिंह तथा हर्षित कुमार की मौत हो गई। एनएच-19 पर सिंदुआरा सढ़ैल के समीप यह घटना घटी थी। जानकारी के अनुसार तीन युवकों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है और उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि हर्षित कुमार के पिता प्रिंस कुमार सिंह मदनपुर प्रखंड के चेई नवादा पंचायत के रानीडीह मध्य विद्यालय में शिक्षक के रूप में पदस्थापित हैं। उनके चचेरे भाई रामाधार सिंह की पुत्री स्वीटी...