देवरिया, अप्रैल 7 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। मदनपुर क्षेत्र की प्रिया सिंह पुत्री डॉ.संजय सिंह सोलंकी ने यूपीपीसीएस आरओ-एआरओ की परीक्षा के घोषित परिणाम में 22वां रैंक हासिल किया है। जिन्हें सहायक समीक्षा अधिकारी बनाया गया है। जिसको लेकर लोगों में हर्ष है। इसके अलावा पैकौली गांव की बहू अर्चना कुशवाहा का भी चयन हुआ है। मोहरा गांव निवासी व समाजसेवाी डॉ.संजय सोलंकी और सुनीता सिंह के तीसरे नंबर की संतान प्रिया सिंह पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर में सिग्नल विभाग में कार्यालय अधीक्षक हैं। उन्होंने 2025 में परीक्षा दिया था। 2026 में मेंस परीक्षा के बाद घोषित परिणाम में प्रिया ने 22वां रैंक हासिल किया है। हालांकि इनके भाई रत्नेश्वर सिंह पीजीआई में इंटर्नशिप, जबकि छोटे भाई दुग्धेश्वर सिंह गोरखपुर से 12वीं की पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं बड़ी बहन प्रीति सिंह...