गाज़ियाबाद, मई 12 -- गाजियाबाद, योगेंद्र सागर। क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र में टप्पेबाजों ने मदद के बहाने एक व्यक्ति का डेबिट कार्ड बदलकर उसके खाते से एक लाख रुपये साफ कर दिए। पीड़ित को ठगी की जानकारी तब हुई, जब मोबाइल पर लगातार रकम निकासी के संदेश आने लगे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण भीमनगर निवासी बबलू गौतम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि परिवार में शादी समारोह होने के कारण उन्हें रुपयों की जरूरत थी। इसके चलते वह 29 मार्च की सुबह करीब नौ बजे भीमनगर स्थित एटीएम पर रुपये निकालने पहुंचे थे। आरोप है कि जैसे ही वह एटीएम के अंदर गए, उसी दौरान दो अज्ञात युवक भी भीतर आ गए। उन्होंने दोनों युवकों से बाहर जाने के लिए कहा, लेकिन वह बाहर जाने के बजाय उनके पीछे खड़े हो गए। ...