मेरठ, मई 4 -- मेडिकल थाना क्षेत्र के कुटी चौराहे स्थित बैंक के एटीएम पर पैसे निकालने गए व्यक्ति से धोखाधड़ी कर 45 हजार 221 रुपये निकाल लिए गए। आरोपी ने मदद करने के बहाने पीड़ित का एटीएम कार्ड बदल दिया और खाते से कई बार में रकम निकाल ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बागपत गेट निवासी जमाल सिद्दीकी ने बताया कि उनका खाता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में है। वह शनिवार सुबह कुटी चौराहे पर स्थित यूनियन बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गए थे। एटीएम पर एक अन्य व्यक्ति मौजूद था। आरोप है कि रुपये निकालने के बाद ट्रांजेक्शन पूरा नहीं होने की बात कहकर आरोपी ने उन्हें बातों में उलझा लिया। इसी दौरान धोखे से उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। कुछ देर बाद पीड़ित के मोबाइल पर खाते से रकम निकाले जाने के मैसेज आने लगे।आरोपी न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.