गंगापार, मार्च 15 -- एटीएम बूथ में मदद करने के बहाने वहां खड़े तीन उचक्कों ने कार्ड बदलकर 20 हजार रुपये निकाल लिये। भुक्तभोगी ने कोतवाली में तहरीर दी है। फूलपुर कोतवाली अंतर्गत परासिनपुर गांव निवासी मो. आजम रविवार को नगर पंचायत फूलपुर के एक्सिस बैंक के एटीएम बूथ पर पौने 12 बजे रुपये निकालने गया था। रुपये न निकलने पर वहां खड़े तीन युवकों ने उसकी मदद करने के बहाने उसका कार्ड बदल लिया। युवक जब घर पहुंचा तो मोबाइल पर बीस हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। यह देख उसके होश उड़ गये। कोतवाली में उसने तहरीर देकर सीसीटीवी फुटेज निकलवा जांच व कार्रवाई की मांग की है। युवक ने बताया कि रुपये कस्बे के ही लोचनगंज मोहल्ले के किसी एटीएम बूथ से निकाले गये हैं। उधर, नगर पंचायत के ही राजकुमार कश्यप ने बताया कि कुछ दिनों पहले वे नगर पंचायत के एक बैंक के एटीएम बूथ से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.