गुड़गांव, अगस्त 19 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। एक दृष्टिबाधित (दिव्यांग) महिला कर्मचारी के साथ धोखाधड़ी, जबरन दुष्कर्म, और खाते से रकम चुराने की शर्मनाक वारदात सामने आई है। पीड़ित महिला रेवाड़ी जिले में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है। आरोपी ने महिला की लाचारी और देख न पाने का फायदा उठाकर पहले उनसे दोस्ती की, फिर धोखे से होटल ले जाकर दुष्कर्म किया और उनके एटीएम कार्ड से करीब पौने दो लाख रुपये निकाले गए। पीड़िता की शिकायत पर पटौदी थाना पुलिस ने आरोपी रामनिवास उर्फ सोनू उर्फ यश के खिलाफ केस दर्ज किया है. यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: कुत्ते के भौंकने पर बैंककर्मी को दुष्कर्म और हत्या की धमकीमहिला का दिल्ली जाना पीड़िता ने पुलिस शिकायत में बताया कि तीन मई को पीड़िता अपने सरकारी काम से दिल्ली गई हुई थीं। रात करीब साढ़े आठ बजे जब वह वापस पटौदी पहुंच...