मददगार बनकर आया ऑटो चालक घायलों के मोबाइल व नगदी लेकर फरार
गुमला, मई 24 -- गुमला प्रतिनिधि। शहर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मदद के नाम पर एक ऑटो चालक ने सड़क हादसे में घायल दो युवकों के मोबाइल और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद पीड़ितों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। जानकारी के अनुसार बिहार के डोभी चतरा निवासी सुजीत कुमार (30वर्ष) और रफीगंज पोगर निवासी सुरेंद्र सिंह स्कूटी से सिमडेगा जा रहे थे। इसी दौरान गुमला शहर के थाना चौक के पास दोनों अचानक चक्कर खाकर स्कूटी से गिर पड़े। जिससे सुजीत के सिर में गंभीर चोट लग गई।
घटना का विवरण घटना के बाद एक ऑटो चालक वहां पहुंचा और मानवता दिखाते हुए दोनों घायलों को अपने ऑटो में बैठाकर गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल में मरीज बेड पर सुलाने के दौरान ऑटो चालक ने सुरेंद्र सिंह की जेब से दो मोबाइल फोन और 25 हजार रुपये नगद तथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.