मदगड़ा पंचायत के हरहद गांव में माता कौलेश्वरी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी यज्ञ संपन्न
चतरा, अप्रैल 25 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। कान्हाचट्टी प्रखंड के हरहद गांव में आयोजित माता कोलेश्वरी प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी यज्ञ में शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ माता कोलेश्वरी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल से गुंजायमान रहा। यज्ञ स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। आचार्यों एवं पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर माता की प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा की गई। श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे लगाए तथा क्षेत्र की सुख&शांति एवं समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यज्ञ के दौरान प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान, प्रवचन एवं भजन-कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन किया जा रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.