पिथौरागढ़, अप्रैल 21 -- संतोष आर्यन, मुनस्यारी। मुनस्यारी धारचूला रक्तदान समूह, अनुवाल समुदाय व अंकुर सोसायटी की संयुक्त पहल पर मदकोट में सोमवार को रक्तदान शिविर लगा। इस दौरान युवाओं ने बारी बारी से 20यूनिट रक्त का दान किया। वक्ताओं ने युवाओं की पहल की सराहना करते हुए कहा कि रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचाने में सहायक साबित होगा। बाद में रक्तदाताओं को सोसायटी और संजू धामी ग्राम प्रधान मदकोट की ओर से जूस व फल वितरित किया गया। यहां नवीन भण्डारी, दीपक पंवार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.