मेरठ, दिसम्बर 17 -- मथुरा में भीषण सड़क हादसे के बाद वेस्ट यूपी में भी अलर्ट किया गया है। मेरठ में हाईवे पर सभी ब्लैक स्पॉट पर एहतियात बढ़ाने और रात के समय हाईवे पर निगरानी तेज करने का आदेश दिया गया है। टोल प्लाजा के वाहनों की भी निगरानी तेज करने और एसओएस स्विच चेक करने का भी आदेश किया गया है। वहीं, वाहनों पर रिफ्लेक्टर फिल्म लगाने, क्रैश बैरियर लगाने, पुलिस की गश्त बढ़ाने और एनएचएआई के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर व्यवस्था बनाने का काम शुरू किया गया है। मेरठ में ट्रैफिक पुलिस ने इसे लेकर काम शुरू कर दिया है। एनएचएआई के अधिकारियों के साथ मीटिंग की गई है। साथ ही टोल प्लाजा पर टीम को लगाया गया है, ताकि ट्रकों व गन्ना लेकर जाने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे रिफ्लेक्टर टेप को लगाया जा सके। पुलिस टीम को हादसे वाली जगहों पर तुरंत पहुंचने के लिए क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.