मथुरा, मार्च 21 -- मथुरा जिले के छाता क्षेत्र में गो-रक्षक फरसे वाले बाबा उर्फ चंद्रशेखर की हत्या के बाद हालात पूरी तरह बेकाबू हो गए। बताया जा रहा है कि कोसी के कोटवन के पास गो-तस्करों का पीछा करने के दौरान उन्हें गाड़ी से कुचल दिया गया, जिसके बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। घटना के विरोध में गुस्साए लोगों ने दिल्ली हाईवे जाम कर दिया। देखते ही देखते दोनों तरफ करीब 5-5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसमें विदेशी नागरिक भी फंसे रहे। कई वाहन चालक जाम से निकलने के लिए गलत दिशा में गाड़ियां निकालने की कोशिश करते नजर आए, जिससे अव्यवस्था और बढ़ गई। समझाने पहुंचे डीआईजी की भी लोगों ने बात नहीं सुनी और पथराव कर दिया। इस घटना में आधा दर्शन पुलिसकर्मी घायल हो गए। मौके पर पहुंचे डीआईजी और अन्य अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.