बदायूं, अगस्त 9 -- बिसौली, संवाददाता। मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए महामंडलेश्वर डॉ. सच्चिदानंद महाराज के कार सेवा के आह्वान से जुड़े सोशल मीडिया संदेश के बाद पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया। हिंदू रक्षा दल से जुड़े बिसौली क्षेत्र के भरतपुर गांव निवासी एक युवक का कार सेवा में पहुंचने की घोषणा वाला वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने उसकी पहचान और लोकेशन ट्रेस की। पुलिस के अनुसार युवक की लोकेशन चंदौसी क्षेत्र में मिली। सूचना पर पुलिस टीम वहां पहुंची, लेकिन युवक मौके पर नहीं मिला। जांच के दौरान पता चला कि युवक चंदौसी के एक निजी अस्पताल में कार्यरत है। पुलिस ने उससे संपर्क कर मामले की जानकारी ली।क्षेत्र में संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस लगातार सोशल मीडिया पर नजर रख रही है। दबतोरी चौकी प्रभारी विक्रांत आर्...