मथुरा, जून 2 -- मथुरा से करीब 15 चिकित्सकों का स्थानान्तरण हो गया है। इनके स्थान पर चार दंत चिकित्सक मिले हैं। अन्य विशेषज्ञ नहीं मिले हैं। इससे सेवाओं का सिस्टम गड़बड़ा रहा है। फार्मासिस्टों के भी स्थानान्तरण हुए हैं। विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों पर तैनात करीब 15 चिकित्सकों के स्थानान्तरण हो गए हैं। इसमें तीन महिला चिकित्सक भी शामिल हैं। इससे चिकित्सकीय सेवाएं गड़बड़ा गई हैं। इधर शासन ने चार दंत चिकित्सक भेजे हैं जबकि जरूरत अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की है। वर्तमान में अधिकमास चल रहा है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु परिक्रमा लगा रहे हैं। आए दिन विशेष आयोजन एवं वीआईपी का आवागमन हो रहा है। विभाग के लिए व्यवस्थाएं करना मुश्किल हो रहा है। इधर छह फार्मासिस्ट के स्थानान्तरण हो गए हैं। सीएमओ डा.राधावल्लभ ने बताया कि करीब 15 चिकित्सक के ट्रांसवर ...