मथुरा से वृंदावन की राह होगी आसान, बंद पड़े रेल मार्ग पर बनेगी फोरलेन सड़क, कार्ययोजना पर काम तेज
मथुरा, अक्टूबर 7 -- श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा और बांके बिहारी यानी वृंदावन की राह पर आवागमन आसान होने वाला है। बड़े पड़े मथुरा-वृंदावन रेल मार्ग पर फोरलेन सड़क बनाने की योजना अब तेजी से आगे बढ़ रही है। प्रदेश सरकार की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव सोमनाथ ने मंगलवार दोपहर लोक निर्माण विभाग अनुभाग-2 के प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष को मेल भेजकर इसकी कार्ययोजना मंगलवार को ही मांगी है। मेल में इसे अति महत्वपूर्ण बताते हुए प्रत्येक दशा में कार्ययोजना का प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। संयुक्त सचिव ने मेल में आगरा मंडलायुक्त की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि मथुरा-वृंदावन के बीच फिलहाल एक ही मार्ग से कनेक्टिविटी है। इस पर यातायात का अत्यधिक दबाव रहता है और स्टेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.