मथुरा से लखनऊ दो एसी बस सेवाएं शुरू, सफर हुआ आरामदायक
मथुरा, मई 31 -- उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के मथुरा डिपो ने मथुरा से लखनऊ जाने वाले यात्रियों के लिए आरामदायक सफर कराने के लिए अपने दो एसी बस सेवाओं का संचालन प्रारंभ किया है। यह बसें प्रतिनि मथुरा के नया बस अड्डे से सुबह व शाम चल रही हैं। इससे यात्रियों को अब प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प उपलब्ध होगा। अभी तक मथुरा डिपो की साधारण बस सेवाएं लखनऊ तक संचालित हो रहीं थी। अब एसी बस प्रतिदिन सुबह 9 बजे तथा दूसरी बस रात्रि 9 बजे मथुरा से लखनऊ के लिए रवाना होंगी। बस सेवा शुरू होने से व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और पर्यटकों को विशेष लाभ मिलेगा। यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के दौरान बेहतर सिटिंग व्यवस्था और आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा। इस बस की बुकिंग परिवहन निगम की वेवसाइट पर अग्रिम करा सकेंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.