मथुरा, अगस्त 21 -- रेलवे ने टनकपुर-अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस को नियमित करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 31 अगस्त से निर्धारित दिनों में संचालित होगी। इसके अलावा लालकुआं-केएसआर बेंगलुरु सिटी जंक्शन-लालकुआं साप्ताहिक एक्सप्रेस को भी नियमित किया जाएगा। इससे मथुरा सहित मार्ग के यात्रियों को बेंगलुरु समेत कई प्रमुख शहरों के लिए रेल सुविधा मिलेगी। टनकपुर-अछनेरा और अछनेरा-टनकपुर का संचालन 31 अगस्त से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को किया जाएगा। ट्रेन टनकपुर से सुबह 4:05 बजे रवाना होकर 10:40 बजे मथुरा कैंट और 10:55 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। मथुरा जंक्शन से यह ट्रेन 11:00 बजे रवाना होकर दोपहर 12:20 बजे अछनेरा पहुंचेगी। वापसी में अछनेरा से दोपहर 3:30 बजे रवाना होकर 4:10 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। यहां से 4:20 बजे रवाना होकर 4...