एटा, फरवरी 11 -- मथुरा से बुकिंग कर लाई गई कार को तीन दिन पहले बदमाशों ने लूट लिया था। पुलिस ने दो औरया और इटावा के दो आरोपियों से लूटी हुई कार को बरामद किया है। बुधवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी सिटी श्तेताभ पांडेय ने बताया कि मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव भूतिया निवासी भगवान स्वरूप पुत्र चन्द्रभान सिंह ने आठ फरवरी को पुलिस को सूचना दी थी कि सात फरवरी को मथुरा राधिका विहार मण्डी चौराहा से एटा के लिए ओला कैब बुकिंग की गयी। बुकिंग वाले दो लड़कों को स्विफ्ट डिजायर कार संख्या यूपी 85एफटी 3793 से लेकर एटा आया था। एटा मे कुसाडी के पास गाड़ी में बैठे दोनों लड़कों ने भगवान स्वरूप के साथ मारपीट कर स्विफ्ट डिजायर कार को लूट कर ले गए। पुलिस इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कैब बुकिंग किए गए मोबाइल नंबर की सीडीआर, एसडीआर व अन्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.