बदायूं, अक्टूबर 25 -- छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने एक जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन करने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन 25 और 28 अक्टूबर को एक जोड़ी फेरे के लिए चलेगी। ट्रेन का संचालन मथुरा छावनी से छपरा के बीच किया जाएगा। ट्रेन संख्या 05066 मथुरा छावनी-छपरा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 25 अक्टूबर को मथुरा से रात 11 बजकर 50 मिनट पर रवाना होगी। स्पेशल ट्रेन हाथरस सिटी,सिकंदराराऊ,कासगंज जंक्शन,सोरों शूकर क्षेत्र होते हुए बदायूं स्टेशन पर सुबह दो बजकर 45 मिनट पर पहुंचेगी। पांच मिनट यहां ठहराव के बाद यह ट्रेन दो बजकर 50 मिनट पर बरेली को रवाना हो जाएगी। इसके बाद ट्रेन बरेली जंक्शन,इज्जतनगर,पीलीभीत,लखीमपुर,सीतापुर,गोंडा,बस्ती,गोरखपुर होते हुए अगले दिन रात 10 बजकर 45 मिनट पर छपरा पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन संख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.