मथुरा-सादाबाद-अवागढ़ मार्ग का चौड़ीकरण आरंभ
मथुरा, मई 13 -- बलदेव, द मथुरा-सादाबाद मार्ग के गोकुल गौशाला से बलदेव के झरोठा तक चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य सोमवार को आरंभ हुआ। बरसात के कारण जर्जर हो चुके इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग लंबे समय से हो रही थी।शुभारंभ विधायक पूरन प्रकाश एड., एसडीएम महावन उषा सिंह एवं प्रतिनिधि पंकज प्रकाश ने पूजा कर नारियल फोड़कर किया। पूरन प्रकाश ने कहा कि विधानसभा में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। इससे क्षेत्र में विकास के साथ जमीनों की कीमतें बढ़ गई है। क्षेत्र में तीन एक्सप्रेसवे बनने से विकास को नई गति मिलेगी। इस 17 किमी सड़क निर्माण पर करीब 58.4 करोड़ रुपये खर्च होंगे। एसडीएम उषा सिंह ने कहा कि सरकार सड़क, बिजली, पानी, सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दे रही है। पंकज प्रकाश ने कहा कि जल्द क्षेत्र को एक्सप्रेसवे कट की सौगात मिलेगी। संचालन पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.