गंगापार, अप्रैल 19 -- श्रीधाम मथुरा-वृंदावन से राधा-कृष्ण की प्रतीकात्मक झांकी के साथ निकली धार्मिक बैलगाड़ी यात्रा शनिवार देर शाम लालगोपालगंज कस्बे में पहुंची। यात्रा के आगमन पर स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। यात्रा में सुसज्जित बैलगाड़ी पर विराजमान राधा-कृष्ण की झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया तथा श्रद्धा भाव से दर्शन-पूजन किया। आयोजकों के अनुसार यह बैलगाड़ी यात्रा देशभर में भ्रमण कर सनातन संस्कृति और भक्ति भाव का संदेश देने के उद्देश्य से निकाली गई है। यह भी पढ़ें- मथुरा-वृंदावन से निकली बैलगाड़ी यात्रा का हुआ स्वागत यह भी पढ़ें- गाजे-बाजे संग निकली प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ की शोभायात्रा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.