मथुरा, मई 27 -- UP News: मथुरा नगर निगम विकास से अछूते क्षेत्रों के लिए राज्य सेक्टर कार्यक्रम के अंतर्गत 167.03 करोड़ से विकास कार्य कराने की योजना तैयार की गयी है। योजना में सीसी व इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण 89.22 करोड़ रुपये से किया जाना है, जबकि जल निकासी के लिए 78.81 करोड़ से कार्य कराए जाएंगे। इस योजना में प्राथमिकता से उन क्षेत्रों को लिया गया है, जो कि पहले 55 ग्राम पंचायतों से जुड़े हुए थे। ग्रामीण परिवेश की वजह से ये क्षेत्र विकास से अछूते हैं। शासन से योजना की स्वीकृति जल्द मिलने की संभावना है। बातते चलें कि नगर निगम मथुरा-वृंदावन के गठन के वक्त महानगर की 55 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया था। इनमें अधिकांश ग्राम पंचायतें राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास हैं। महानगर में शामिल होने के बाद भी इन क्षेत्रों के वाशिंदे मूलभूत समस्याओं स...