मथुरा, मार्च 17 -- उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निगम मथुरा-वृंदावन के अलावा जनपद की 13 नगर पंचायतों में सदस्य मनोनीत किए गए हैं। नगर विकास विभाग द्वारा इसकी अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी गयी। नगर निगम मथुरा-वृंदावन में 10 पार्षद मनोनीत किए गए हैं, जबकि 13 नगर पंचायतों में 39 सदस्यों के मनोनयन की अधिसूचना जारी की गयी है। प्रत्येक पंचायत में 3 सदस्यों को उनकी योग्यता और क्षेत्रीय सक्रियता के आधार पर जगह मिली है। नगर निगम के चुनाव मई 2023 में हुए थे। उसके बाद पार्टी ने जनवरी 2024 में जिलों में पर्यवेक्षक भेजकर नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों से नामों के पैनल मंगवाए गए थे। उसके बाद लोकसभा चुनाव से पहले हलचल तेज हुई लेकिन पार्षदों के मनोनयन का ऐलान नहीं हुआ। इधर, पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद संगठन स्तर पर काम में तेजी आई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.